Hanuman Chalisa

मिर्च काटने के बाद अपने हाथों को इन चीजों से धोएं

Webdunia
hands burning after cutting green chillies
भारतीय खाने को दुनिया के सबसे स्वादिष्ट खाने में से एक माना जाता है। भारतीय खाने में सबसे ज्यादा मसाले होते हैं जो भोजन को और भी स्वादिष्ट बनाते हैं। इन सभी मसालों का स्वाद फीका है जब तक खाने में मिर्ची न हो। भारत में लोग स्पाइसी फूड खाना बहुत पसंद करते हैं। मिर्ची खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है।

एक मिर्ची तड़का दाल आपकी थाली की शोभा बढ़ाने के साथ आपके मूड को भी लिफ्ट कर देती है। कई लोग मिर्ची को सलाद में खाना भी पसंद करते हैं। पर मिर्ची बहुत अधिक तीखी होती है। तीखेपन के कारण मिर्ची काटने के बाद हमारे हाथों में जलन होने लगती है। साथ ही अगर आप अपनी बॉडी का कोई अंग मिर्ची के हाथ से टच कर लें तो आपको वहां भी जलन शुरू हो जाएगी। इस समस्या से बचने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.....
 
1. ठंडे दूध का इस्तेमाल: हाथों में मिर्ची के तीखेपन को कम करने के लिए ठंडा दूध एक बेहतरीन विकल्प है। आप थोड़े से ठंडे दूध में कुछ देर अपना हाथ डूबाकर रख सकते हैं। साथ ही आप कॉटन की मदद से अपने हाथों में कुछ देर के लिए ठंडे दूध को लगाकर रखें। इसके इस्तेमाल से आपके हाथों से तीखापन कम होगा और जलन से भी राहत मिलेगी। 

 
2. एलोवेरा जेल: एलो वेरा जेल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। इसमें हीलिंग गुण होते हैं जो आपकी त्वचा से जलन को कम करते हैं और आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं। आप कुछ देर तक अपने हाथों में एलो वेरा जेल लगाकर रख सकते हैं। साथ ही आप बाज़ार का भी एलो वेरा जेल इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
3. बर्तन की साबुन का इस्तेमाल: हाथों से मिर्ची के तीखेपन को कम करने के लिए आप बर्तन की साबुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साधारण साबुन आपकी त्वचा के अनुसार बनी होती है। लेकिन बर्तन की साबुन की मदद से आप मिर्ची के तीखेपन को आसानी से कम कर सकते हैं। याद रहे कि आप इसका ज्यादा इस्तेमाल न करें क्योंकि यह आपके हाथों को ड्राई भी कर सकती है। 
 
4. घी देगा राहत: मिर्ची से छुटकारा पाने के लिए यह नुस्खा दादी-नानी का फेवरेट है। अगर मिर्ची काटने के बाद आपके हाथों में ज्यादा जलन हो रही है तो आप अपने हाथों में कुछ देर तक घी लगा सकते हैं। घी की मदद से आपको जलन से राहत मिलेगी और मिर्ची का तीखापन भी कम होगा। साथ ही घी अपने हाथों को हाइड्रेशन भी प्रदान करेगा। 
 
5. मिर्च काटने से पहले ग्लव्स पहनें: अगर आपके घर में ज्यादा तीखी मिर्च आती है या सेंसिटिव स्किन होने के कारण आपको ज्यादा जलन होती है तो आप मिर्ची काटने से पहले ग्लव्स पहन सकते हैं। किचन के इस्तेमाल के लिए प्लास्टिक व कपड़े के ग्लव्स आते हैं। आप चाहें तो साधारण प्लास्टिक वाले ग्लव्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
ALSO READ: 100 रु. किलो में मिल रहे हैं टमाटर, इन tips की मदद से करें टमाटर को लंबे समय तक store

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख