Dharma Sangrah

Traditional Dish : खस्ता बाटी-बाफला बनाने के 15 टिप्स

Webdunia
Traditional food Bati Tips
 

दाल बाटी एक पारंपरिक व्यंजन है, जो मालवा के साथ-साथ पूरे भारत भर में लोकप्रिय है। बाटी बनाना बहुत बड़ा काम नहीं है, इसे हर कोई बना सकता है। बस नीचे दिए गए आसान टिप्स आजमाएं और बनाएं खस्ता बाटी। जो हर किसी को पसंद आएगी- 

आपके लिए 15 आसान टिप्स - 
 
Step 1. बाटी या बाफले बनाते समय हमेशा मोटा आटा इस्तेमाल करें। अगर पूरा मोटा आटा न हो तो आधा सादा और आधा डेढ़ इंची (मोटा) आटा इस्तेमाल करें। 
 
Step 2. बाटी बनाते समय उसमें पाव कटोरी दही का इस्तेमाल अवश्य करें। 
 
Step 3. बाटी का आटा गूंथते समय नमक और मोयन के साथ थोड़ी-सी शक्कर बुरका देने से बाटी खिली-खिली बनती है। 
 
Step 4. बाटी बनाते समय मोयन अवश्य डालें। घी या तेल दोनों में से कुछ भी चल सकता है। 
 
Step 5. बाटी बनाते समय अपनी पसंदानुसार उसमें अजवाइन, जीरा या सौंफ अवश्य डालें। इससे बाटियों का स्वाद बढ़ जाएगा। 
 
Step 6. बाटी का आटा गूंथने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। 
 
Step 7. बाटी बनाने से आटा-एक घंटा पूर्व आटा गूंथकर रख लें। 
 
Step 8. बाटी को ओवन में धीमी आंच पर सेकें। 
 
Step 9. बाटी को घी चुपड़ते समय गरमा-गरम बाटी को पहले कपड़े से पकड़ कर हाथ से दबा दें और बीच में दो हिस्से हो जाने पर ही उसे घी में डुबोएं। 
 
बाफले बनाने हो तो क्या करें, जानिए :- 
 
Step 10. अगर आपका बाफले बनाने का मन है तो पहले आटा गूंथकर बाटी बना लें। 
 
Step 11. फिर एक पतेले या मोटे तले वाले बर्तन में पानी गरम रखें। 
 
Step 12. पानी उबलने के बाद तैयार करके रखी हुई बाटियां उबलते पानी में डालें और उबलने दें। बीच-बीच में झारे से चलाती रहें। 
 
Step 13. 15-20 मिनट बाद जब बाटी पानी में ऊपर की ओर तैरने लगे तब बाटी को गरम पानी से निकाल लें और थाली या परात में रखकर ठंडा होने दें। 
 
Step 14. उबली बाटी ठंडी होने के बाद ओवन गरम करके बाफलों को धीमी आंच पर सेकें। 
 
Step 15. अब बाफले के 2 टुकड़ों में तोड़कर अच्छी तरह घी में डुबो कर गरमा-गरम दाल और हरी चटनी के साथ सर्व करें।
 
विशेष : उपरोक्त आसान टिप्स अपना कर अगर आप बाटी या बाफले बनाएंगी, तो निश्चित तौर पर आपकी बाटी खस्ता बनेगी और परिवार वाले आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। 
 
- राजश्री कासलीवाल 

ALSO READ: दाल-बाटी, चूरमा से लगाएं नागदेवता को भोग, देंगे शुभाशीष, पढ़ें विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

ठंड में रोज यदि 10 बादाम खाएं तो क्या होता है?

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

जानिए ठंडी हवाओं और रूखे मौसम का बालों पर कैसा असर पड़ता है? सर्दियों में लंबे बालों की देखभाल क्यों है जरूरी?

Kala Jeera: कैसे करें शाही जीरा का सेवन, जानें काले जीरे के 6 फायदे और 5 नुकसान

सभी देखें

नवीनतम

New Year 2026 Recipes: इन 10 खास रेसिपीज से मनाएं नववर्ष 2026, जीवन में आएगी खुशियां

New Year 2026: नव वर्ष में लें जीवन बदलने वाले ये 5 संकल्प, बदल जाएगी आपकी तकदीर

New Year Remedies 2026: नववर्ष 2026 का आगमन, जानें किन 10 खास उपायों से भरेगी खुशियों से झोली

New Year Kids Story: नववर्ष पर बच्चों की प्रेरक कहानी: 'सपनों की उड़ान'

Essay on New Year 2026: नए साल पर हिन्दी में रोचक निबंध

अगला लेख