Hanuman Chalisa

किचन बने आधुनिक

Webdunia
NDND
- दीवार पर लगने वाला बर्तन स्टैंड रसोईघर में लगवाने से जगह की बचत होती है। साथ ही बर्तन व्यवस्थित जमे होने से रसोई की खूबसूरती बढ़ती है।

- मिक्सी, टोस्टर, ओवन जैसे उपकरण जहाँ आपके किचन को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हैं, वहीं इनका गंदा, खाद्य पदार्थ से सना होना आपकी फूहड़ता को बयान करता है। अतः इस्तेमाल के बाद इन्हें साफ करके जगह पर व्यवस्थित रखना आवश्यक है।

- किचन में गृहिणियों का काफी समय व्यतीत होता है, अतः इसमें उचित रोशनी, हवा व स्थान होना चाहिए।

- किचन में रखा ताजे फूलों का गुलदस्ता आपको प्रफुल्लित रखेगा व किचन के सौंदर्य को द्विगुणित करेगा।

- आज के दड़बानुमा घरों में एक्जास्ट फैन का किचन में होना आपके स्वास्थ्य के बचाव के लिए आवश्यक हो गया है, अतः इसे लगवाने में देर नहीं कीजिए।

- रेडियो या टेलीविजन का स्पीकर आप किचन में लगवा लीजिए। सुबह के अतिव्यस्त समय में आप काम के साथ-साथ न्यूज किचन में रहकर सुन सकती हैं। इस तरह से आप बिना अपने काम में व्यवधान लाए दुनिया जहान के बारे में जानकारी हासिल कर लेंग ी।

- अगर संगीत का शौक रखती हों तो अपने किचन में एक प्लायवुड का कॉर्नर लगवाकर उस पर छोटा ट्रांजिस्टर या टेपरिकॉर्डर रख लीजिए। हल्की-हल्की स्वर लहरियों के साथ काम करना अच्छा लगेगा और काम करना आपको बोझ नहीं लगेगा।

- किचन में लगी आपकी पसंदीदा कोई तस्वीर, प्राकृतिक दृश्यावली या कलात्मक पेंटिंग आपके सुरुचिपूर्ण व्यक्तित्व को दर्शाने के साथ-साथ आपकी रसोई की खूबसूरती में चार चाँद लगा देगी।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'