कोरोना वायरस : घर बैठे बढ़ाइए अपनी प्रतिरोधक क्षमता, आयुष मंत्रालय ने बताए आसान उपाय

वार्ता
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (16:28 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढते मामलों के बीच आयुष मंत्रालय ने लोगों से 
प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए योग करने और दादी-नानी के घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल की सलाह दी है।
 
मंत्रालय ने जारी वक्तव्य में कहा है कि समूची मानवता एक खतरनाक वायरस से लड़ाई लड़ रही है और 
इससे बचाव में व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
 
अभी कोरोना के उपचार के लिए कोई दवा नहीं होने के चलते मंत्रालय ने कहा है कि इससे बचाव ही सबसे बेहतर विकल्प है। इस बचाव के लिए व्यक्ति को अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी होगी।

मंत्रालय ने कहा है कि कुछ आम उपायों से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढाई जा सकती है जैसे हर रोज गुनगुने 
पानी का सेवन और योग, प्राणायाम  के साथ साथ 30 मिनट तक ध्यान करें। इसके अलावा खाना पकाने में हल्दी, जीरे, धनिया और लहसुन का प्रयोग करें।
 
प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खों में सुबह च्वयनप्राश के साथ-साथ दिन में एक या दो बार 
हर्बल चाय पी सकते हैं। 
 
तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सोंठ और मुनक्का मिलाकर काढ़ा पीएं। स्वाद के अनुसार इसमें गुड़ और नींबू भी मिलाया जा सकता है। डेढ सौ मिलिलीटर गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं।
 
सुबह और शाम को नाक में नारियल या तिल का तेल या घी लगाएं। एक चम्मच तिल के तेल या नारियल तेल 
से एक या दो बार कुल्ला करें। 
 
सुखी खांसी और गले में खराश के लिए पुदीने की पत्ती या अजवायन की भाप ली जाए। लोंग पाउडर को शहद 
में मिलाकर दिन में दो या तीन बार लिया जा सकता है।
 
जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह भी ली जाए। मंत्रालय ने कहा है कि ये नुस्खे जाने-माने आयुर्वेदाचार्यों ने बताए हैं।

उसने साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि ये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढाने के उपाय हैं। इनसे कोरोना का उपचार नहीं किया जा सकता। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

फौजा सिंह की पूरी न हो सकी यह दिली ख्वाहिश, यहां बिताना चाहते थे जिंदगी का अंतिम समय

मुंबई में indigo के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी

आप भी रहें ऐसे ठगों से सावधान, शेयर बाजार के नाम पर धोखाधड़ी, पूर्व सरकारी कर्मचारी ने गंवाए 2.85 करोड़

अगला लेख