Dharma Sangrah

मुंबई में लॉकडाउन के दौरान उमड़ी भीड़, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (12:27 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंटों पर उन संदेशों को पोस्ट करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कारण मंगलवार को उपनगरीय बांद्रा में कथित तौर पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का जमावड़ा लग गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पास के नवी मुंबई के निवासी विनय दुबे को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। उससे फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके पोस्ट को लेकर पूछताछ की गई।

अधिकारी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने मांग की थी कि महाराष्ट्र सरकार प्रवासियों के जाने की व्यवस्था करे, जो कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में फंसे हुए हैं और अपने मूल स्थानों पर वापस जाना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि उसने इस मुद्दे को लेकर ट्वीट भी किया था और धमकी दी थी कि प्रवासी मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर ले जाने के लिए 18 अप्रैल तक रेलगाड़ियों की व्यवस्था अगर नहीं की गई तो देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

दुबे को शुरू में नवी मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में उसे उपनगरीय बांद्रा की पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि बांद्रा पुलिस स्टेशन में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि उसके सोशल मीडिया संदेशों से मजदूरों का विरोध भड़का है।

गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास 1,000 से अधिक प्रवासी मजदूर जमा हो गए, जिनमें से अधिकांश बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

मुफ्त योजनाओं पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, सरकारों को लगाई फटकार, क्‍या बंद होंगी ये स्‍कीमें?

TMC सांसद महुआ मोइत्रा और पूर्व प्रेमी के बीच फंसा 'हेनरी', मामला हाईकोर्ट पहुंचा

यूरोप-अमेरिका के बीच बढ़ रही है अविश्वास की खाई

गुजरात बजट : गांधीनगर में बनेगी देश की सबसे बड़ी 'नमो सेंट्रल लाइब्रेरी', डिजिटल सुविधाओं से होगी लैस

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, डेटा की तरह सस्ती होगी AI, Jio जोड़ेगा भारत को 'इंटेलिजेंस एरा' से

अगला लेख