Hanuman Chalisa

Corona Virus को लेकर सफाई पर सख्ती, सड़क पर थूकने वालों से 1 दिन में वसूला 1 लाख से ज्यादा का जुर्माना

Webdunia
गुरुवार, 19 मार्च 2020 (10:29 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस को लेकर दहशत का माहौल है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारें भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए सतर्क हैं। कोरोना वायरस को लेकर सफाई पर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है।
 
मुंबई में भी बीएमसी द्वारा सफाई पर सख्ती की जा रही है। बीएमसी ने सार्वजनिक जगहों पर थूकने वालों से 1,000 रुपए जर्माना वसूलना शुरू कर दिया है।
ALSO READ: Corona का खौफ, मुंबई में 7 मंजिला इमारत को कराया सेनेटाइज
बीएमसी ने बीते 1 दिन में 111 लोगों से 1 लाख से अधिक जुर्माना वसूल किया है। साफ-सफाई की निगरानी के लिए खासतौर पर मार्शलों को तैनात किया गया है।
 
बीएमसी का कहना है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर थूकने से बीमारी फैलने की आशंका रहती है इसलिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं।
 
बीएमसी ने पहले-पहले सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों से 200 रुपए का जुर्माना रखा था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1,000 रुपए किया गया है।
 
बीएमसी का कहना है कि जुर्माने की बढ़ी रकम के कारण लोग सड़कों पर थूकने से बचेंगे। बीएमसी ने बुधवार शाम तक 111 लोगों से 1 लाख 11 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया। गौरतलब है कि मुंबई में कोरोना वायरस से मौत का मामला भी सामने आया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख