Dharma Sangrah

17 राज्यों में Corona Virus के 1023 मामले तबलीगी जमात से जुड़े : स्वास्थ्य मंत्रालय

Webdunia
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (18:11 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की अपडेट में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि देश के 17 राज्यों में कोरोना वायरस के 1023 मामले तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल आए मामलों में 30 प्रतिशत एक जगह के हैं। 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमारी यही कोशिश होनी चाहिए कि सभी मिलकर काम करें जिससे कहीं चूक नहीं होने पाए।
लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक भारत में COVID19 के 2,902 मामले सामने आए हैं। कल से अब तक 601 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कल 12 लोगों की मौतें भी हुई हैं। कुल मौतों की संख्या 68 हो गई है।
 
गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि लगभग 22,000 तबलीगी जमात के कार्यकर्ताओं और उनके संपर्कों को बड़े पैमाने पर प्रयास से क्वारंटाइन में रखा गया है। 
 
इस बीच राज्यों से जमात में शामिल हुए लोगों के पॉजिटिव होने की खबरें सामने आ रही हैं। तमिलनाडु में आज एक 51 वर्षीय कोरोना वायरस पॉजिटिव की मौत हो गई। वह दिल्ली में तबलीगी ज़मात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। अभी राज्य में कोरोना वायरस के 411 मामले हैं, इनमें से 364 तबलीगी ज़मात के कार्यक्रम में शामिल थे। 
 
मध्यप्रदेश में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 4 तबलीगी जमात (दिल्ली) से हैं। असम के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक निजामुद्दीन मरकज में भाग लेने वालों लोगों में से 812 का टेस्ट किया गया है। इनमें से 24 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। 636 के नतीजे नेगेटिव रहे हैं और 152 के नतीजों का इंतजार है। 
 
तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने वाले दो और लोगों को भरतपुर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राजस्थान में 21 लोगों को आज पॉजिटिव पाया गया है, जिनमें से 10 तबलीगी जमात से जुड़े हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

टाटा ट्रस्ट से बाहर होंगे रतन टाटा के करीबी मेहली मिस्त्री, क्या नोएल टाटा की नाराजगी बनी वजह?

Bihar Election 2025: उम्र कच्ची है पर जुबान पक्की, तेजस्वी की रैलियों में वादों की बौछार

बिहार चुनाव में राहुल गांधी की पहली सभा, दिया मेड इन बिहार का नारा

क्या बिहार में अब खत्म हो रहा है लालू-नीतीश का 50 साल पुराना दौर?

Silver Rate: और कितना गिरेगी चांदी? क्या अभी निवेश करना सही है, पिछले 25 साल में कितने बदले चमकीली धातु के रेट

अगला लेख