Hanuman Chalisa

कोरोना से जंग, मुम्बई में Covid 19 स्क्रीनिंग क्लिनिक शुरू

Webdunia
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (18:00 IST)
मुम्बई/कोच्चि। मुम्बई में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए स्थानीय नगर निकाय ने संक्रमण नियंत्रण क्षेत्रों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में 10 कोविड-19 क्लिनिक शुरू किए हैं जबकि केरल के कोच्चि में ड्रोन कैमरे की मदद से 40 लोगों को एक दूसरे से दूर रहने के नियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया और उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। मुंबई में एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शहर में इन क्लिनिकों में दिन में दस बजे से लेकर एक बजे तक लक्षणों की जांच की जाएगी।
 
 उन्होंने निगम आयुक्त प्रवीण परदेशी द्वारा शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि बृहन्मुम्बई महानगरपालिका के हर क्षेत्र (जोन) में एक स्क्रीनिंग क्लिनिक खोला जा रहा है तथा दूसरे, चौथे और पांचवें क्षेत्र में एक और क्लिनिक खोला जाएगा, जहां कोविड-19 के बहुत मामले नजर आए हैं। अधिकारी ने कहा कि इन क्लिनिकों में सामाजिक मेल-जोल से परहेज का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
 
 उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों का प्रबंधन एक डॉक्टर एवं एक नर्स की टीम करेगी तथा विशेष लक्षण वाले मामलों में नमूने लेने के लिए एक अन्य डॉक्टर टीम का सहयोग करेगा। 
 
उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र के सहायक निगम आयुक्त मेज, कुर्सियां और निजी सुरक्षा उपकरण किट, सेनेटाइजर जैसी जरूरी बुनियादी सुविधाएं प्रदान कराएंगे।
 
नियंत्रण क्षेत्र ऐसे क्षेत्र हैं जहां कोविड-19 के सत्यापित मामले या संदिगध मामले पाए गए हैं। ऐसे क्षेत्रों की संख्या शुक्रवार को 141 हो गई।
 
 कोच्चि से प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार तड़के एक पॉश इलाके में टहलने के लिए निकलने कम से कम 41 लोग कैमरे में कैद हो गए। उनमें 39 पुरुष एवं 2 महिलाएं हैं।
 
पुलिस ने कहा कि उन्हें जिले में लगाई गई सीआरपीसी की धारा 144 का कथित रूप से उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया है। इस धारा के तहत 4 से अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने की मनाही है।
 
 पुलिस ने कहा कि उन्हें भादंसं एवं केरल सरकार द्वारा पिछले सप्ताह लाए गए महामारी रोग अध्यादेश, 2020 की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख