Delhi Coronavirus Update : देश की राजधानी में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 33 हजार के पार, 3,907 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (00:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को 1,035 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,33,310 हो गई। इसके अलावा 26 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3,907 तक पहुंच गई है।
 
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को कुल 613 मामले सामने आए थे, जो बीते दो महीने में सबसे कम थे। मंगलवार को 1,056 मामले सामने आए थे।
 
बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में अब भी 10,770 लोग उपचाराधीन हैं। मंगलवार को रोगियों की संख्या 10,887 थी। दिल्ली में 23 जून को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 3,947 मामले सामने आए थे।
 
संक्रमण दर में गिरावट : दिल्ली में अनलॉक के बीच कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट जारी है। रिकवरी रेट और ऐक्टिव केस के मामले में भी दिल्ली बाकी राज्यों से बेहतर स्थिति में है।
 
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली डेढ़ महीने पहले ऐक्टिव केस के मामले में पूरे देश में दूसरे नंबर पर थी। आज 10वें नंबर पर है। हॉस्पिटल में केवल 18 फीसदी बेड पर ही मरीज हैं, लेकिन जब तक हर दिन केस 500 से नीचे नहीं आते, तब तक कहना मुश्किल है कि स्थिति ठीक है या नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

अगला लेख