दिल्ली में 5 महीने बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, 24 घंटे में आए 107 नए केस; 1 की मौत

Webdunia
रविवार, 19 दिसंबर 2021 (19:54 IST)
नई दिल्ली। ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट के खौफ के बीच देश में कोरोना के मामलों में फिर वृद्धि होती दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 107 नए मामले आए, जो 27 जून के बाद से सबसे अधिक हैं। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान एक संक्रमित की मौत हुई है और संक्रमण दर बढ़कर 0.17 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
 
सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 27 जून को कोविड-19 के 256 मामले आए थे जबकि चार मरीजों की मौत हुई थी। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 86 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को 69 नए मरीज सामने आए थे।
ALSO READ: भारत में थम नहीं रही रफ्तार, गुजरात में ब्रिटेन से लौटे NRI ओमिक्रॉन से संक्रमित
दिल्ली में संक्रमण के दैनिक मामलों में वृद्धि वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर पैदा भय के बीच हुई है। दिल्ली में शुक्रवार को ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों की संख्या जहां 12 थी, जो अब बढ़कर 22 हो गई है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 14,42,197 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 14.16 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। दिल्ली में महामारी से 25,101 मरीजों की अबतक जान गई है।
 
राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर महीने में अब तक तीन मरीजों की मौत दर्ज की गई है। दिल्ली में नवंबर, अक्टूबर और सितंबर में क्रमश: सात, चार और पांच मरीजों की जान कोविड-19 से गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

क्या पुरी के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष है? ASI ने किया खुलासा

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

अगला लेख