महाराष्ट्र में 107 साल की महिला ने जीती कोरोना से जंग, 10 दिन में अस्पताल से लौटी घर

Webdunia
शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (12:53 IST)
जालना। महाराष्ट्र में 107 वर्षीय वयोवृद्ध महिला और उनकी 78 वर्षीय पुत्री ने कोरोना वायरस संक्रमण को शिकस्त देकर लोगों को सामने एक मिसाल पेश की है।

जालना शहर के एक अस्पताल में भर्ती वयोवृद्ध महिला, उनकी बुजुर्ग पुत्री तथा उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को गुरुवार को छुट्टी दे दी गई।

जिला सिविल सर्जन अर्चना भोंसले ने बताया कि वयोवृद्ध महिला, उनकी बेटी, 65 वर्षीय उनके बेटे और 27 तथा 17 वर्ष के उनके परिवार के दो लोगों का अस्पताल में एक सप्ताह से ज्यादा वक्त तक इलाज चला।

उन्होंने बताया कि पुराने जालना में माली पुरा के निवासी इस परिवार को 11 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भोंसले ने बताया कि वयोवृद्ध महिला की हाल ही में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई है और संक्रमण की पुष्टि होने पर उनकी उम्र को देखते हुए चुनौतियां अधिक थीं। ठीक होने के बाद, अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार के सदस्यों को गर्मजोशी से विदाई दी।

विदाई कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रविन्द्र बिनवाडे और जिला पुलिस अधीक्षक एस चैतन्य शामिल हुए और उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बाहर से शांत पाटीदार के अंदर है सफलता के लिये ज्वालामुखी, बचपन के कोच ने क्या कहा

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

मायावती ने बताया, कैसे आएंगे बसपा के अच्छे दिन?

तेजस्वी का नए आरक्षण कानून को लेकर नीतीश को पत्र, सरकार पर लगाया टालमटोल का आरोप

बेटी से गैंगरेप के मामले में महिला भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने भी लिया एक्शन

अगला लेख