Hanuman Chalisa

इंदौर में Corona के 110 नए मामले, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 696

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (10:55 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले में 110 नए कोरोना मरीज मिलने से कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़कर 696 हो गए। यह खतरनाक वायरस अब तक 39 लोगों की जान ले चुका है।

इंदौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जड़िया ने बताया कि कल रात तक 42 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। आज सुबह दिल्ली से प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 110 और नए मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह अब इंदौर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 696 हो गई है।

डॉक्टर जड़िया के अनुसार पहले 13 मरीज गंभीर अवस्था में थे लेकिन अब सिर्फ 3 मरीज ही गंभीर अवस्था में हैं। अब तक 37 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।

इस बीच बुधवार को राजेंद्र नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित एक क्वारैंटाइन सेंटर से 8 युवक भाग निकले। इनमें से 5 युवकों को कोरोना संक्रमण के लक्षण हैं। रात में पुलिस ने घेराबंदी कर तीन को किशनपुरा पुल से पकड़ लिया। शेष की तलाश जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख