Dharma Sangrah

महाराष्ट्र में 1 दिन में Corona से 122 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 75 हजार के करीब

Webdunia
बुधवार, 3 जून 2020 (23:44 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस से 122 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन में अभी तक सर्वाधिक मौत है। इसके साथ ही इस महामारी से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2587 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 2560 नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 74,860 हो गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी करके कहा कि दिन में राज्य के अस्पतालों से 996 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिली, जिससे ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 32,329 हो गई है।
 
विभाग ने कहा कि राज्य में अब ऐसे मरीजों की संख्या 39,935 है, जिनका अभी उपचार चल रहा है। राज्य में कुल 4 लाख 97 हजार 276 नमूनों की जांच की गई है।
 
वहीं बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 1,276 नए मामले सामने आए, जिससे मुंबई में कुल मामले बढ़कर 43,262 हो गए। वहीं 49 और मौतें होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,417 हो गई।
 
बीएमसी ने कहा कि मुंबई में पिछले 24 घंटे में कुल 259 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 17,472 हो गई। मुंबई में ऐसे मरीजों की संख्या 24,373 है जिनका अभी इलाज चल रहा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान

CM योगी ने चॉकलेट देकर बच्चों पर लुटाया प्यार, नाम और क्लास पूछकर बोले- खूब पढ़ना, खूब आगे बढ़ना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाता को दिए 653 करोड़ से ज्यादा, कहा- सीमा पर तैनात जवान की तरह हैं हमारे किसान

बिहार में बाहुबली अनंत सिंह 5वीं बार विधायकी की तैयारी में, भाई की हत्या का बदला लेने के लिए संन्यासी से खौफ के ‘छोटे सरकार’ बनने की पूरी कहानी

एक Birthday Wish से खत्म हुआ शाकिब अल हसन का करियर, अब नहीं खेल सकेंगे बांग्लादेश के लिए

अगला लेख