Hanuman Chalisa

कानपुर में तबलीगी जमात के संपर्क में आए मदरसे के 13 छात्र कोविड 19 से संक्रमित

Webdunia
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (11:50 IST)
कानपुर (उप्र)। जिले में मदरसे के 13 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। ये छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित तबलीगी जमात के लोगों के साथ कथित तौर पर संपर्क में आए थे। इसके साथ कानपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 107 हो गए हैं।
ALSO READ: कानपुर में बाहर से आए 1200 लोगों को किया क्वारंटाइन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को 50 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 13 संक्रमित निकले। ये नमूने उन लोगों के हैं, जो कुली बाजार क्षेत्र में रहते हैं और यह हॉटस्पॉट क्षेत्र है। यहीं के 30 लोग पहले संक्रमित पाए गए थे।
ALSO READ: कानपुर में 6 तबलीगी जमाती Corona को मात देकर स्वस्थ हुए
शुक्ला ने बताया कि इन मरीजों को पृथक कर दिया गया था। अब उन्हें सरकारी अस्पतालों के कोविड-19 पृथक वार्डों में भर्ती कराया जा रहा है। सभी मरीजों के संपर्क के कौन-कौन अन्य लोग आए, उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
 
कानपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख