Hanuman Chalisa

कोरोना से 1300 बैंक कर्मचारियों की मौत, साप्ताहिक ब्योरा जारी करने की मांग

Webdunia
शुक्रवार, 21 मई 2021 (23:18 IST)
नई दिल्ली। बैंक संघ एआईबीईए ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) से कोविड-19 से प्रभावित बैंक कर्मचारियों का साप्ताहिक ब्योरा जारी करने का आग्रह किया है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के अनुसार देश में अब तक 1,300 से अधिक बैंक कर्मचारियों की कोविड-19 के कारण मौत हो गई हैं और कई कर्मचारी संक्रमित हुए हैं।

ALSO READ: भोपाल में 31 मई तक सख्त कोरोना कर्फ्यू, समीक्षा बैठक में बोले शिवराज- डॉक्टरों की निगरानी में ही लगाई जाए ऑक्सीजन
एआईबीईए ने इसके अलावा भारतीय बैंक संघ से सभी कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन लगवाने में मदद करने का भी अनुरोध किया है ताकि वे बिना किसी डर के अपनी ड्यूटी करते रहे। भारतीय बैंक संघ को लिखे पत्र में एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं जिससे बैंककर्मियों में दहशत का माहौल है।

ALSO READ: दिल्ली में कोरोना के 3009 नए मामले, 252 की मौत, संक्रमण दर घटकर 4.76 प्रतिशत
 
भारतीय बैंक संघ के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2021 तक 600 बैंक कर्मचारियों की कोरोना के कारण मौत हो गई थी। यह आंकड़ा बढ़कर अब 1,300 पर पहुंच गया हैं। उन्होंने कहा कि देश में करीब 13.50 लाख बैंक कर्मचारी हैं और 0.10 प्रतिशत कर्मचारियों की कोरोना के कारण अब तक मौत हो गई हैं। यह आंकड़ा राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमण से हो रहीं मौतों से काफी अधिक है और दर्शाता है कि बैंक कर्मचारियों के संक्रमित होने का खतरा अधिक है।

 
वेंकटचलम ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से बैंक कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने का आग्रह भी किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से बैंक कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। बैंक कर्मचारियों को लगता है कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही हैं जबकि वे अपना कर्तव्य निभा रहे हैं और बीमारी के खतरे के बीच लोगों की सेवा कर रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

अगला लेख