Hanuman Chalisa

1300 से अधिक कंपनियों को मिली Lockdown में काम की अनुमति

Webdunia
मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (16:10 IST)
मुंबई। विनिर्माण इकाइयों और कपड़ा कंपनियों समेत 1300 से अधिक कंपनियों को देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच अपना काम-काज पुन: आरंभ करने के लिए महाराष्ट्र उद्योग विकास निगम (एमआईडीसी) से प्रमाण पत्र मिल गया है।
 
एमआईडीसी राज्य सरकार की नोडल एजेंसी है, जो उद्योगों के भूमि आवंटन, अनुमति देने एवं नीति निर्माण संबंधी कार्य करती है।
 
एमआईडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें राज्यभर के करीब 3000 उद्योगों से पंजीकरण प्राप्त हुआ है जिनमें से 1300 को उत्पादन, प्रसंस्करण या विनिर्माण फिर से शुरू करने के लिए राज्य से प्रमाण पत्र मिल गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि इन कंपनियों के 20,000 कर्मी काम पर लौटेंगे, जिनमें से 60 प्रतिशत लोगों को उनकी कंपनियों के निकट रहने का स्थान मिलेगा।
 
एमआईडीसी ने तीन अप्रैल को http://permission.midcindia.org पोर्टल शुरू किया था और कंपनियों से कामकाज पुन: आरंभ करने के लिए प्रस्ताव जमा करने को कहा था।
 
अधिकारी ने कहा कि एमआईडीसी ने काम के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने, सैनिटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और आगामी नोटिस दिए जाने तक कर्मियों के रहने के अस्थायी निवास की व्यवस्था करने को अनिवार्य कर दिया है।
 
उन्होंने बताया कि इन नियमों का पालन करने पर कंपनी को कामकाज आरंभ करने के लिए प्रमाण पत्र मिलेगा। अभी तक 1355 कंपनियों को इसकी अनुमति दी जा चुकी है। इन कंपनियों में विनिर्माण इकाइयां, कपड़ा कंपनियां, प्रसंस्करण एवं उत्पादन इकाइयां शामिल हैं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

Weather Update : तेजी से बदल रहा मौसम, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क‍ब आएगा मानसून?

CM योगी की प्रेरणा से साइकल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर: 21 जून को होगी री-एग्जाम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

अगला लेख