Hanuman Chalisa

भारत से अभी तक 1,300 अमेरिकी लौटे देश, बाकी को अब वापस आने में लग रहा है डर

भाषा
मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (11:53 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका अभी तक भारत से अपने 1,300 नागरिक वापस ला चुका है लेकिन विश्व में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में सामने आने के बाद अब बाकी नागरिकों को यहां लौटने से डर लग रहा है।
ALSO READ: Corona virus से संक्रमित बोरिस जॉनसन आईसीयू में भर्ती, मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की कार्यकारी सहायक मंत्री एलिस जी. वेल्स ने कहा कि सोमवार रात तक करीब 1,300 अमेरिकी नागरिकों को वापस लाया गया था और 5 अतिरिक्त विमान इस सप्ताह भारत जाएंगे। कितने अमेरिकियों को देश वापस आने में मदद चाहिए, इसका सटीक आंकड़ा बता पाना मुश्किल है। अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास में 7,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।
 
वेल्स ने इस बात का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया कि अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के चलते ही अमेरिकी वापस आने से घबरा रहे हैं या नहीं?  अमेरिका में सोमवार तक संक्रमित लोगों की संख्या 3,60,000 के पार हो गई थी, वहीं 10,000 से अधिक लोग इससे जान गंवा चुके थे। वेल्स ने कहा कि भारत में मौजूद अमेरिकियों को निर्णय लेने की जरूरत है।
 
 कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस के कार्यबल के सदस्यों ने कोविड-19 से अमेरिका में अगले कुछ सप्ताह में 1 से 2 लाख लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। दूतावास संबंधी मामलों के लिए प्रधान उपसहायक विदेश मंत्री ईयान ब्राउनली ने बताया कि भारत में मौजूद कई अमेरिकियों ने अपना लौटने का आवेदन वापस ले लिया है जबकि अमेरिकी सरकार ने उनके विमान का बंदोबस्त भी कर दिया था।
 
ब्राउनली ने कहा कि जब हमने वापस आने के लिए इच्छुक लोगों के बारे में पूछा था तो कई लोग सामने आए थे लेकिन इस सप्ताह अंत में जब भारत में हमारे कर्मियों ने करीब 800 लोगों को फोन किया तो केवल 10 ने ही वापस आने की इच्छा जाहिर की।
 
अमेरिका 29 जनवरी से अभी तक पेरू, भारत, मिस्र, नेपाल और बुरुंडी सहित कई देशों से अपने 43,000 नागरिक देश वापस ला चुका है। ब्राउनली ने कहा कि दुनियाभर में अमेरिका की 80 से अधिक उड़ान सेवाओं पर काम जारी है।
 
इनमें से दक्षिण और मध्य एशिया से अमेरिका ने 13 उड़ानों का बंदोबस्त किया जिनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के लगभग 2,900 अमेरिकी नागरिकों के लिए चलाई गईं विशेष उड़ानें शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख