Maharashtra Corona Update: संक्रमण के 1515 नए मामले, 3 की मौत, 78 लाख से अधिक संक्रमणमुक्त

Webdunia
सोमवार, 4 जुलाई 2022 (23:08 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1,515 नए मामले मिले और 3 और मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक इन नए मामलों के साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 79,86,811 हो गई जबकि मृतकों की आंकड़ा 1,47,943 पर पहुंच गया। विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 431 नए मामले मिले।
 
बुलेटिन के अनुसार पिछले 1 दिन में 2,062 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। अब तक कुल 78,16,933 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 21,935 उपचाराधीन मामले मौजूद हैं।
 
बुलेटिन में कहा गया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.87 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.85 प्रतिशत दर्ज की गई। राज्य में दैनिक संक्रमण दर 6.39 प्रतिशत दर्ज की गई। बुलेटिन के मुताबिक 3 मरीजों की मौत में से दो मुंबई शहर में और एक रत्नागिरी में हुई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख