Corona India Update: भारत में कोरोना के 15981 नए मामले, 166 मरीजों की मौत

Webdunia
शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (10:52 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 15,981 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,40,53,573 पर पहुंच गई जबकि 166 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,51,980 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,01,632 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.60 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.07 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के मुताबिक 1 दिन में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों में 2,046 की कमी दर्ज की गई है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,33,99,961 हो गई है जबकि मृत्युदर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 9,23,003 नमूनों की जांच की गई जिससे अब तक देश में इस महामारी का पता लगाने के लिए जांचे गए नमूनों की संख्या 58,98,35,258 हो गई है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 97.23 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख