Hanuman Chalisa

इंदौर में Corona के 165 नए मरीज सामने आए, कुल संक्रमित 1372, 63 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (00:08 IST)
इंदौर। शहर में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को कुल 820 सैंपलों में 165 सैंपलों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 655 लोगों में कोरोना के कोई संक्रमण नहीं पाए गए। इंदौर में अब कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1372 पर पहुंच गया है। सोमवार को शहर में कोरोना से 3 और मौतें हुई, जिससे कुल मौतों की संख्या 63 हो गई।
 
मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने रात के फाइनल मेडिकल बुलेटिन में बताया कि नए 165 कोरोना पॉजिटिव ‍मरीज बैकलॉक से आए हैं। अब हमें पुडुचेरी और अहमदाबाद से भी जांच रिपोर्ट मिलने लगी हैं। यही कारण है कि अधिक से अधिक रिपोर्ट आने लगी हैं। कुल 820 जांच रिपोर्ट में से केवल 165 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 
उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल की रात तक कोरोना के कुल सैंपलों की संख्या 6712 है। सोमवार को 3 और मौतें हुई है। इस तरह इंदौर में कोरोना 63 लोगों की जान ले चुका है। आज 11 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब तक 134 मरीज अस्पतालों से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
 
डॉक्टर जड़िया के अनुसार इंदौर में उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 1189 है। उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम 4 बजे तक भोपाल से प्राप्त मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन रात में 3 मौतों की पुष्टि हुई है। अभी भी 40 से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि 981 मरीजों की हालत स्थिर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: CM सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे देंगे इस्तीफा, DK शिवकुमार के पैर छूने वाली तस्वीर वायरल!

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अगला लेख