Hanuman Chalisa

भोपाल में कोरोना के 169 नए मामले, एक्टिव केस बढ़कर 398 हुए

Webdunia
बुधवार, 5 जनवरी 2022 (23:20 IST)
भोपाल। भोपाल में कोरोना संक्रमण के आज 169 प्रकरण सामने आए, जो एक दिन पहले 92 की तुलना में 77 अधिक हैं। सक्रिय प्रकरण भी 261 से बढ़कर बढ़कर 398 तक पहुंच गए हैं।
 
इसके पहले नए मिलने वाले मरीजों की संख्या सोमवार को 69, रविवार को 54 और शनिवार को 42 थी। इसके अलावा 31 दिसंबर को 27, 30 दिसंबर को 16 और 29 दिसंबर को 07 नए प्रकरण सामने आए थे।

भोपाल जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से आज देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार 6006 सैंपल की जांच में 169 पॉजीटिव पाए गए। अब तक कुल 1,24,391 संक्रमित हुए हैं और 1,22,988 संक्रमण से पार पाने में सफल रहे।

वहीं 21 लाख 63 हजार 779 को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज और 19,10,311 को दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। वर्तमान में 398 सक्रिय मामलों में से 376 का इलाज होम आइसोलेशन में और 21 का अस्पतालों में चल रहा है। एक मरीज को बेहतर देखरेख के लिए कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) में भर्ती किया गया है।

प्रदेश में 594 मामले : प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 594 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों संख्या बढ़कर 7,95,363 हो गई है। वहीं गत 24 घंटे के दौरान एक संक्रमित की मौत होने से प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 10,535 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 78 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 7,83,284 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय कोविड-19 के 1,544 मरीज उपचाराधीन हैं।
 
उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में 308 नए मामले आए थे और एक संक्रमित की दर्ज की गई थी। अधिकारी ने कहा कि बुधवार को 59,525 नमूनों की कोविड जांच की गई।प्रदेश में अब तक 2,40,02,195 नमूनों की कोविड जांच की जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 10,46,75,955 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें बुधवार को दी गई 8,43,931 खुराक भी शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख