Festival Posters

मुंबई में राजभवन के 18 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, राज्यपाल ने खुद को किया क्वारंटाइन

Webdunia
रविवार, 12 जुलाई 2020 (12:41 IST)
मुंबई। दक्षिण मुंबई में स्थित राजभवन के 18 कर्मचारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं।नगर निकाय के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ठीक हैं और उन्होंने एहतियाती तौर पर खुद को पृथक कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि राजभवन के दो कर्मचारी गत सप्ताह संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद 100 अन्य कर्मचारियों की जांच कराई गई जिनमें से 16 संक्रमित पाए गए। सूत्रों ने बताया कि संक्रमित पाए गए कर्मचारियों में स्टाफ के वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हैं।

भारत में कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 8,139 नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,46,600 हो गई। मामलों में वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब राज्य सरकार ने पुणे जिले में 10 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

Al-Falah University कैसे बनी आतंक का अड्डा, पढिए अब तक क्या क्या हुआ

दिल्ली ब्लास्ट में NIA ने की 4 और गिरफ्तारी

नीतीश कुमार ने बनाए 26 मंत्री, जानिए किस तरह साधे जातीय समीकरण?

बिहार में नीतीश सरकार, रमा निषाद से श्रेयसी सिंह तक जानिए कौन हैं कैबिनेट के नए चेहरे?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को मुख्‍यमंत्री धामी की नसीहत

अगला लेख