Biodata Maker

इंदौर में मिले 19 नए मरीज, अब तक 63 लोग कोरोना संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (09:47 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 19 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की मंगलवार को पुष्टि होने के साथ ही शहर में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 63 हो गई। अब तक इस महामारी से यहां 5 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें से 3 इंदौर और 2 उज्जैन के हैं। 
 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 31 तारीख को 270 लोगों सेंपल प्राप्त हुए हैं, इनमें से इंदौर के 234 और बाहर के 36 हैं। 

30 और 31 तारीख को 80 सेंपल की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में 20 सेंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 19 इंदौर जिले के हैं जबकि 1 खरगोन जिले का है। 60 अन्य सेंपल नेगेटिव पाए गए। 

7 दिन की सख्ती : कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि हो सकता है कि शहर में मरीजों का आंकड़ा 100 से 200 तक जाए, लेकिन हम मानसिक तौर पर तैयार हैं। इंदौर में 625 से ज्यादा लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। 7 दिन तक ऐसी सख्ती जारी रहेगी। किराना, सब्जी, दूध की दुकानें नहीं खुलेंगी। दूध 8-10 बजे के बीच घर पर आएगा।

किसी को भूखा नहीं सोने देंगे : नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह के निर्देशन में ला ओमनी गार्डन बॉम्बे हॉस्पिटल के पास नगर निगम ने सेंटर बनाया है। इसमें तकरीबन 15000 फूड पैकेट एवं कच्चे राशन के 3000 पैकेट प्रतिदिन तैयार कर गरीबों में बांटे जा रहे हैं। 
 
अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि कई दानदाताओं के फोन आ रहे हैं। वह भी हमें 15000 फूड पैकेट बनाकर भेजेंगे। कल से हम लोग तकरीबन 30000 पैकेट बांटने की व्यवस्था करेंगे। शहर में किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोने देंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

PM Modi Record: 8,931 दिन पूरे कर PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले सरकार प्रमुख, चामलिंग को छोड़ा पीछे

Weather Alert: 23-25 मार्च तक मौसम बदलेगा, कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Iran Missile Attack: एक रात में 9 देशों पर ईरान के हमले, कतर-UAE-सऊदी-बहरीन में मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक से मचा हड़कंप

MP : CM यादव ने कहा- राजस्थान और मध्यप्रदेश हैं भाई-भाई, 5,055 करोड़ के निवेश से 3,530 रोजगार

ईरानी मिसाइलों से इजराइल में धमाके, न्यूक्लियर साइट के पास ‘आग के गोले’ गिरे, देखें वीडियो

अगला लेख