Hanuman Chalisa

कर्नाटक में Corona मामलों में जबरदस्त उछाल, 196 नए मामले आए सामने

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2020 (16:49 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण के मामलों में जबरदस्त उछाल देखा गया और 196 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,939 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बेंगलुरु शहरी क्षेत्र के रहने वाले एक 32 वर्षीय युवक की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 42 हो गई।

विभाग ने कहा कि सामने आए नए मामलों में से 172 मामले पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से वापस आए लोगों के हैं। वहीं, गुजरात से लौटे दो लोगों में और दिल्ली, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु से लौटे एक-एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 15 ऐसे हैं जो संक्रमितों के सपंर्क में आए लोग हैं।

विभाग की ओर से दिन के मध्य में जारी बुलेटिन में कहा गया कि अब तक राज्य में 42 कोविड-19 मरीजों की मौत हो चुकी है और 598 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अभी 1,297 मरीजों का इलाज चल रहा है।
इसमें कहा गया कि शनिवार को इस घातक वायरस के कारण जान गंवाने वाले युवक को सांस लेने में दिक्क्त की शिकायत के बाद 19 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हृदयाघात के कारण उसकी मौत हो गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख