कोरोनावायरस अपडेट : भारत में पिछले 24 घंटे में 2,202 नए COVID-19 केस, कल से 11.5 फीसदी कम

Webdunia
सोमवार, 16 मई 2022 (09:21 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 2,202 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि कल रविवार से 11.5 फीसदी कम हैं। इस अवधि के दौरान कोरोनावायरस से देशभर में 27 लोगों की मौतें हुई हैं। अब तक कोरोनावायरस से भारत में 5,24,241 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 17,317 है, वहीं 24 घंटे में COVID-19 से 2,550 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही इस घातक वायरस से सही होने वालों का आंकड़ा 42,582,243 पहुंच गया है। पूरे भारत में अभी तक कोरोना के कुल 43,123,801 केस दर्ज किए गए हैं।

ALSO READ: 24 घंटों में 2878 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, एक्टिव मरीजों की संख्या 18,000 से कम
 
तेजी के साथ कोरोना की वैक्सीन लगाने का अभियान देश में चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 3,10,218 वैक्सीन लगाई गई हैं। अब तक कुल 1,91,37,34,314 कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। 
 
दिल्ली में मामलों में आई कमी : स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 613 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस से 3 और लोगों की मौत हुई है। संक्रमण दर 2.74 प्रतिशत दर्ज की गई है। बता दें कि दिल्ली में काफी दिनों से 1,000 के पार कोरोना के केस दर्ज किए जा रहे थे।
 
कोविड के लक्षणों में बदलाव आए : कोरोनावायरस महामारी शुरू होने के 2 साल बाद भी दुनियाभर में हर जगह कोविड-19 के हजारों मामले दर्ज किए जा रहे हैं। संक्रमण के नए स्वरूपों के बढ़ने के साथ ही कोविड के लक्षणों में बदलाव आए हैं। शुरुआत में ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने बुखार, खांसी, सूंघने या स्वाद की क्षमता जाने या उसमें बदलाव इसके मुख्य लक्षण बताए थे। अब एनएचएस के हाल में अद्यतन दिशा-निर्देशों से गले में सूजन, नाक बंद होना या बहना और सिर में दर्द समेत अन्य लक्षणों की भी जानकारी दी गई है।(भाषा इनपुट के साथ)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख