2 महिला डॉक्टरों के साथ बदसलूकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (16:56 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के गौतम नगर इलाके में रहने वाली सफदरजंग अस्पताल की 2 महिला डॉक्टरों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर बहस और बदसलूकी करने के आरोप में पुलिस ने संजीव शर्मा नामक शख्स को गिरफ्तार किया है।
 
दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मनदीपसिंह रंधावा ने आज बताया कि कल रात सफदरजंग अस्पताल की 2 महिला डॉक्टरों की गौतम नगर इलाके में संजीव शर्मा नामक शख्स के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग को लेकर बहस हुई जिसके बाद उसने डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की। डॉक्टरों की शिकायत के बाद तत्काल मामला दर्ज कर संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
रंधावा ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ाई में डॉक्टरों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए दिल्ली पुलिस प्रतिबद्ध है। डॉक्टरों की शिकायत पर बिना विलंब कार्रवाई की गई और आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने अपनी अपील में डॉक्टरों को आश्वस्त किया कि दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर कदम उठाएगी।
 गौरतलब है कि बुधवार रात करीब 9 बजे दो महिला डॉक्टर काम से लौटने के बाद कुछ जरूरी सामान लेने के लिए एक दुकान पर गईं।

वहां पर पहले से मौजूद संजीव ने उनको पहले सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में कहा। जब दोनों डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी है तो आरोपी गुस्सा हो गया और मामला दर्ज करवाने की धमकी देने लगा। इस पर डॉक्टरों ने उस पर ध्यान नहीं दिया और जब दोनों वहां से जाने लगीं तो आरोपी ने उनका रास्ता रोका और उनके साथ बदसलूकी की। (वार्ता)  (प्रतीकात्मक फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख