Hanuman Chalisa

भारत के 2 और निशानेबाज कोविड-19 पॉजीटिव, विश्‍व कप में अब तक 6 संक्रमित

Webdunia
रविवार, 21 मार्च 2021 (10:43 IST)
नई दिल्ली। भारत के दो अन्य निशानेबाजों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजीटिव आया है जिससे राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में इस बीमारी से संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों की संख्या 6 हो गई। इन निशानेबाजों को पृथकवास पर भेज दिया गया है।
 
इन दो निशानेबाजों की रिपोर्ट शनिवार की रात को प्राप्त हुई थी। इससे पहले प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी दो भारतीय निशानेबाजों का परीक्षण पॉजीटिव आया था।
 
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के सूत्रों ने कहा कि भारत के दो अन्य निशानेबाजों का वायरस के लिये किया गया परीक्षण पॉजीटिव आया है और रात में उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चला। शनिवार की सुबह को दो भारतीयों सहित तीन निशानेबाजों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था।
 
इन निशानेबाजों को अस्पताल भेजने से पहले अपने टीम होटल में अलग थलग कर दिया गया था। जो अन्य खिलाड़ी इन तीन निशानेबाजों के साथ होटल का कमरा साझा कर रहे थे उन्हें भी अलग थलग कर दिया गया है।
 
कोरिया, सिंगापुर, अमेरिका, ब्रिटेन, ईरान, यूक्रेन, फ्रांस, हंगरी, इटली, थाईलैंड और तुर्की सहित 53 देशों के 294 निशानेबाज इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1.04 करोड़ रुपए से संवरेगा गोमती नदी का उद्गम स्थल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली जा रही बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ

भीषण गर्मी के चलते पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी

Top News : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तय

अगला लेख