Hanuman Chalisa

गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन के 2 नए मामले, देश में अब तक 36 संक्रमित

Webdunia
शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (15:33 IST)
जामनगर। गुजरात में यहां एक सप्ताह पहले ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए एक प्रवासी भारतीय की पत्नी और उसका एक अन्य रिश्तेदार भी कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 3 हुई।
 
राज्य में ओमीक्रोन संक्रमण का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था और इसे WHO ने ‘चिंताजनक स्वरूप’ की श्रेणी में रखा है। देश में ओमिक्रॉन के अब तक 36 मामले सामने आ चुके हैं।
 
राज्य में सबसे पहले संक्रमित पाए गए मरीज की पत्नी और उसके एक अन्य रिश्तेदार के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए गांधीनगर स्थित गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र भेजे गए थे। जीबीआरसी ने इस बात की पुष्टि की कि मरीज की पत्नी और उसका एक अन्य रिश्तेदार भी ओमीक्रोन स्वरूप से ही संक्रमित है।
 
उन्हें जामनगर के ही गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल में बनाए गए विशेष ओमीक्रोन वार्ड में स्थानांतरित किया गया है।
 
जिम्बाब्वे से आए 72 वर्षीय प्रवासी भारतीय के जीनोम अनुक्रमण के बाद 4 दिसंबर को उसके ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। प्रवासी भारतीय के साथ आई उसकी पत्नी और जामनगर में रहने वाला उसका एक रिश्तेदार भी इसके एक दिन बाद संक्रमित पाया गया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

TMC में बड़ा सियासी भूचाल: बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक सस्पेंड

फिर से भारतीय छात्रों की पसंद क्यों बनी सिविल इंजीनियरिंग?

Top News : लखनऊ अग्निकांड पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 22 राज्यों में बारिश, ममता को बड़ा झटका

अगला लेख