Publish Date: Mon, 09 Mar 2020 (11:33 IST)
Updated Date: Mon, 09 Mar 2020 (11:44 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है जबकि अब तक कुल 545 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जॉन हॉपकिंस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र (सीएसएसई) ने यह जानकारी दी है।
वॉशिंगटन के किंग काउंटी में सर्वाधिक 17 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा स्नोहोमिश काउंटी में कोरोना से 1 व्यक्ति की मौत हुई है। फ्लोरिडा में 2 जबकि कैलीफोर्निया में 1 की मौत हुई है।
अमेरिका के न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, कैलीफोर्निया और फ्लोरिडा समेत 8 प्रांतों में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।