Hanuman Chalisa

इंदौर में फिर Corona विस्फोट, 226 नए पॉजिटिव मरीज मिले, 5 नई मौतें, कुल संक्रमित 12455

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (02:28 IST)
इंदौर। इंदौर (Indore news) में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ और 226 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों को मिलाकर शहर में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े बारह हजार के करीब पहुंच गया है। 5 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 384 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई है।
 
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार शहर में शुक्रवार को 2826 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2591 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 226 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 हजार 455 पर पहुंच गई है, जो शहरवासियों के लिए डराने वाली है।
 
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार सोमवार को 1260 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 2 लाख 7 हजार 851 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 8298 है। 
 
शुक्रवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 78 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 8688 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3383 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

अगला लेख