मराठवाड़ा में Corona के 2467 नए मामले, 11 लोगों की मौत, औरंगाबाद सर्वाधिक प्रभावित

Webdunia
सोमवार, 15 मार्च 2021 (12:20 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 2,467 नए मामले सामने आए और 11 मरीजों की मौत हो गई।
 
स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सभी जिला मुख्यालयों से एकत्र की गई जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के 8 जिलों में से औरंगाबाद सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां संक्रमण के 1023 नए मामले सामने आए और 5 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद नांदेड़ में 566 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मौत हो गई।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में कोरोना की नई गाइडलाइन, बंद हॉल के कार्यक्रम में 200 लोगों को ही एंट्री, महाराष्ट्र से आने वालों को 7 दिन रहना होगा क्वारंटाइन
जालना में 308 नए मामले सामने आए और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। बीड़ में 260 नए मामले सामने आए और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। लातूर में 110 नए मामले सामने आए और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। उस्मानाबाद में 69 और हिंगोली में 44 नए मामले सामने आए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

बिहार में नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 125 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, जानें कब से लागू होगी स्कीम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

अगला लेख