Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में 25 हजार कंपनियों के 6 लाख कर्मचारियों ने कामकाज शुरू किया

Webdunia
सोमवार, 11 मई 2020 (18:17 IST)
मुंबई। देश में कोरोना महामारी का गढ़ बन चुके महाराष्ट्र से सोमवार को एक अच्छी खबर ये आई है कि राज्य में 25 हजार कंपनियों ने लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद कामकाज शुरू कर दिया है।  प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 6 लाख लोगों ने काम शुरू करने के बाद राहत की सांस ली है।

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान बताया कि इन 25 हजार कंपनियों में काम करने वाले करीब 6 लाख कर्मी काम शुरू कर चुके हैं। अकेले पश्चिम महाराष्ट्र में 9 हजार 147 उद्योग हैं, जिन्होंने कामकाज शुरू करने के लिये अनुमति मांगी है। इनमें से 5,774 कंपनियों ने का काज शुरू कर दिया है।
 
उन्होंने कहा कि मुंबई, ठाणे, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में​ किसी भी उद्योग को शुरू करने की अनुमति नहीं दी गई है क्योंकि ये कोविड—19 मामले के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील है और ये रेड जोन में हैं।
 
उद्योग मंत्री ने कहा कि ​हम काम शुरू कर कोई जोखिम नहीं उठा सकते हैं। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पूरे प्रदेश को ग्रीन ज़ोन बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

अगला लेख