Corona World Update: दुनिया में 29.23 लाख लोगों की मौत, अमेरिका सर्वाधिक प्रभावित, भारत में भी मामले तेजी से बढ़े

Webdunia
सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (10:42 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। दुनिया में कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व में इस बीमारी से अब तक 29.23 लाख अधिक लोगों की मौत हुई हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,58,69,704 तक पहुंच गई है, जबकि अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 29.23 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 11 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5 लाख 62 हजार 064 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
दुनिया में 1 करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या वाले 3 देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है। यहां 1,34,82,023 लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। यहां इस महामारी के संक्रमण से 3 लाख 53 हजार 137 मरीजों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: Corona: अगर आप होम क्वारंटाइन हैं तो आपके लिए जरूरी खबर
भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में नए संक्रमित की संख्या के मामले में यह पहले स्थान पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 1,68,912 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 हो गई है। वहीं इस दौरान 75,086 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,21,56,529 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 92,922 बढ़कर 12,01,009 हो गए हैं। इसी अवधि में 904 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,70,179 हो गई है।
 
संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है यहां कोरोनावायरस से अब तक 51 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 98,909 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद रूस में कोरोना वायरस से करीब 45.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 101,282 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोनावायरस प्रभावितों की कुल संख्या 43.84 लाख से अधिक पहुंच गई है और 1,27,331 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोनावायरस से अब तक करीब 38.49 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 33,939 लोगों ने जान गंवाई है। इटली में संक्रमितों की संख्या करीब 37.69 लाख से अधिक हो गई है और 114,254 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 33.47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 76,328 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 30.12 लाख हो गई है और 78,425 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
पोलैंड में कोरोना वायरस से करीब 25.74 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 58,421 लोग जान गंवा चुके हैं। कोलंबिया में कोरोनावायरस से अब तक 25.36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 65,889 लोगों ने जान गवाई है। अर्जेंटीना में कोरोना से 25.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 57,779 लोगों की जान जा चुकी है। मैक्सिको में कोरोनावायरस से करीब 22.80 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,09,338 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में कोरोनावायरस से 20.70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 64,490 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 19.05 लाख के करीब पहुंच गई है और 38,718 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस से 15.58 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 53,322 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 7,21,018 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 15,443 मरीजों की मौत हो चुकी है।

एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में कोरोना से अब तक 6,84,756 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इस महामारी के संक्रमण से 9,739 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के नए मामलों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

E mail में गोवा हवाई अड्डे पर बम रखा होने का किया दावा, सुरक्षा बढ़ाई

Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना जीतू पटवारी की बड़ी हार!

इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया, मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

पाकिस्तान में जज को ही कर लिया किडनैप, फिर ऐसे किया रिहा

अगला लेख