BMC का फैसला, Corona से मुकाबले के लिए मुंबई में जल्द ही तैयार होंगे 3 बड़े अस्पताल

Webdunia
सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (15:39 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर मुंबई में आगामी 5 से 6 सप्ताह में 3 बड़े अस्पताल स्थापित करने का फैसला किया है। शहर के बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने सोमवार को बताया कि इनमें से हरेक अस्पताल में 200 आईसीयू बिस्तरों समेत 2,000 बिस्तरों की क्षमता होगी और 70 प्रतिशत बिस्तरों में ऑक्सीजन की व्यवस्था होगी।
 
उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों को शहर में 3 अलग-अलग स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। चहल ने बताया कि उन्होंने कुछ 4 और 5 सितारा होटलों से भी सीसीसी2 सुविधा केंद्र (कोविड-19 के मरीजों के लिए देखभाल केंद्र) बनाने का अनुरोध किया है। 
 
उन्होंने कहा कि जिन मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, उन्हें सीसीसी2 सुविधाओं में स्थानांतरित करके 
जरूरतमंद मरीजों के लिए और बिस्तर उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सीसीसी2 का प्रबंधन पेशेवर चिकित्सक 
करेंगे। मुंबई में रविवार को संक्रमण के 9,986 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,20,498 हो गई तथा 79 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 
12,023 हो गई।

 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में इस समय 92,464 मरीज उपचाराधीन हैं।  बिस्तरों की संख्या के बारे में बीएमसी की ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मुंबई के 141 अस्पतालों में 19,151 बिस्तर हैं।  चहल ने बताया कि 19,151 बिस्तरों में से कोविड-19 के उपचार के लिए समर्पित अस्पतालों में 3,777 बिस्तर 
खाली हैं।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : केजरीवाल के घर से बिभव कुमार गिरफ्तार, वकीलों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख