राजस्थान में 3 MLA और पुलिस मुख्यालय के 20 कर्मचारी, अधिकारी Corona संक्रमित

Webdunia
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (21:00 IST)
जयपुर। राजस्थान में 3 विधायक और पुलिस मुख्यालय के 20 अधिकारी और कर्मचारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते पुलिस मुख्यालय 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मुख्यालय में 150 नमूने प्रतिदिन लिए जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में 300 लोगों की जांच हो चुकी हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) सौरभ श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार को पुलिस मुख्यालय में कार्यरत 150 कर्मचारियों और अधिकारियों के नमूने लिए गए थे। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट में 20-22 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यालय में 150 नमूने प्रतिदिन लिए जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में 300 लोगों की जांच हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद पूरे पुलिस मुख्यालय को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को आधे दिन के लिए छुट्टी कर दी गई है और शनिवार-रविवार को अवकाश होने के कारण तीन दिन के लिए मुख्यालय बंद रहेगा।

उन्होंने बताया कि पूरे पुलिस मुख्यालय परिसर को सैनेटाइज करवाया जा रहा है। सोमवार को अनिवार्य रूप से सब लोगों की जांच करवाई जाएगी। कांग्रेस के सवाई माधोपुर से विधायक दानिश अबरार, रतनगढ़ (चुरू) से भाजपा विधायक अभिनेष महर्षि, भीलवाड़ा के सहाडा रायपुर से कांग्रेस के विधायक कैलाश त्रिवेदी और पुलिस मुख्यालय के 20 पुलिस अधिकारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

सवाई माधोपुर से कांग्रेस के विधायक दानिश अबरार ने आठ सितंबर को ट्वीट करके बताया कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर जांच रिपोर्ट संक्रमित आई है। रतनगढ़ (चुरू) से भाजपा के अभिनेष महर्षि ने ट्वीट के जरिए बताया कि 10 सितंबर को उनकी कोरोनावायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण वे आगामी कुछ दिनों तक व्यक्तिगत रूप से लोगों से नहीं मिल पाएंगे।
वहीं भीलवाड़ा के सहाडा रायपुर से कांग्रेस के विधायक कैलाश त्रिवेदी ने स्वयं छह सितंबर को ट्वीट कर बताया कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस विधायक दानिश अबरार, कैलाश त्रिवेदी और भाजपा विधायक अभिनेष महर्षि के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

Waqf Law : सुप्रीम कोर्ट वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सूचीबद्ध करने पर करेगा विचार

गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन, किस्मत संवारने की कवायद

कर्नाटक के गृहमंत्री का विवादास्पद बयान, बोले- बड़े शहरों में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहती हैं

CM ममता का इमोशनल दांव, मैं नौकरी गंवाने वालों के साथ, जेल जाने को भी तैयार

दिल्ली छावनी में महिला पर चाकू से सरेआम हमला, पीड़िता और हमलावर अस्पताल में भर्ती

अगला लेख