Hanuman Chalisa

पंजाब के 3 और विधायक Coronavirus से संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 26 अगस्त 2020 (16:36 IST)
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के 28 अगस्त को आयोजित होने वाले सत्र से पहले राज्य के 3 और विधायकों के कोरानावायरस (Coronavirus) संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कांग्रेस विधायक परगट सिंह, अकाली दल विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला और आप (AAP) विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर संक्रमित पाए गए हैं।

जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह ने कहा कि उनमें कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है और वह घर पर पृथक-वास में हैं। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सिंह ने कहा, मुझमें कोई लक्षण नहीं हैं। इस बीच एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वडाला और बिलासपुर को भी संक्रमण हुआ है।

इससे पहले मंगलवार को पंजाब सरकार के मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, राजपुरा से कांग्रेस विधायक हरदयाल कंबोज तथा सनौर से अकाली दल विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा को भी कोविड-19 महामारी होने का पता चला था। पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय सत्र 28 अगस्त को आयोजित होना है।
विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने सत्र में भाग लेने के लिए मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के वास्ते संक्रमण नहीं होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य किया है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

अगला लेख