बिना छुट्टी दोस्त की शादी में जाना 3 पुलिसवालों को पड़ा महंगा, लगानी पड़ी 5 किलोमीटर की दौड़

Webdunia
शुक्रवार, 28 मई 2021 (21:11 IST)
लखनऊ। बिना छुट्टी लिए दोस्त की शादी में जाना जनपद के गोमतीनगर पुलिस थाने के 3 पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया और उन्हें सजा के तौर पर शुक्रवार सुबह-सुबह पांच-पांच किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ी।

पुलिस उप आयुक्त (पूर्व) संजीव सुमन ने बताया कि गोमतीनगर पुलिस थाने में तैनात आरक्षी लक्ष्मी नारायण, अनिल यादव और आशुतोष यादव ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइंस में सुबह छह बजे पांच-पांच किलोमीटर की दौड़ लगाई और यह दौड़ करीब आधे घंटे में पूरी की।

उन्होंने बताया कि बिना अधिकारियों को सूचित किए और बिना छुट्टी लिए यह तीनों पुलिसकर्मी अपने एक साथी पुलिसकर्मी ओमकार पटेल की शादी में शामिल होने 29 अप्रैल को वाराणसी गए थे और एक दिन बाद वापस आ गए थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इस तरह बिना छुट्टी और बिना अधिकारियों की जानकारी के ऐसे गायब हो जाना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। सुमन के मुताबिक इन लोगों से वापस आने पर जब गायब होने का कारण पूछा गया तो इन लोगों ने साथी पुलिसकर्मी की शादी में वाराणसी जाने की बात कही, जिसकी जांच की गई तो यह बात सही पाई गई।

पुलिस के आला अधिकारियों ने इस पर नाराजगी जताई और सजा के तौर पर इन तीनों को शुक्रवार सुबह पुलिस लाइंस में दौड़ लगाने की सजा दी गई जो इन तीनों ने पूरी कर ली। उन्होंने कहा कि इन तीनों को भविष्य में ऐसे बिना बताए गायब न होने की चेतावनी भी दी गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख