कोरोना ने फिर डराया, 97 दिन बाद 24 घंटे में मिले 300 से ज्यादा नए मरीज

Webdunia
शनिवार, 4 मार्च 2023 (11:40 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना डराने लगा है। 97 दिन बाद देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 300 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। पिछले कई दिनों से एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है। फिलहाल देश में 2,686 एक्टिव मरीज है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में संक्रमण के 334 नए मामले पाए गए और पिछले 24 घंटों में इस संक्रमण से 3 और लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतकों की कुल संख्या 5,30,775 हो गई।
 
देश में अब तक 4 करोड़ 46 लाख 87 हजार 496 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 54 हजार 035 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

Badrinath : बद्रीनाथ-केदारनाथ में तपती गर्मी से बेहाल श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत

AC Blast: प्रचंड गर्मी से फट रहे AC, नोएडा में कई फ्लैट में लगी आग

Stock Market : बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट, सेंसेक्स 617 अंक टूटा, 4 दिनों में निवेशकों का 5 लाख करोड़ का नुकसान

धरती क्‍यों बनी आग की भट्टी, दुनिया में 50 करोड़ लोग होंगे प्रभावित, हर साल 4.5% गिरेगी भारत की GDP

PM मोदी तमिलनाडु पहुंचे, विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगाएंगे 45 घंटे का ध्यान

अगला लेख