भारत के लिए खुश खबर, एक दिन में सर्वाधिक 36,145 कोरोनावायरस के मरीज स्वस्थ हुए

Webdunia
रविवार, 26 जुलाई 2020 (18:32 IST)
नई दिल्ली। देश में जहां एक ओर कोरोनावायरस (Coronavirus) का संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है, वहीं दूसरी ओर एक सुखद खबर भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आई है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में 36,145 कोराना मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। कोरोना को हराने वाले लोगों की दर अब बढ़कर 63.92 फीसदी हो गई है।
 
मंत्रालय ने यह भी बताया कि कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर भी गिरकर 2.31 फीसदी रह गई है। रविवार को देश में कोविड-19 के मामले 13,85,522 पर पहुंच गए तथा ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 8,85,576 हो गई।
 
मंत्रालय ने बताया कि अब ठीक होने वाले लोगों की संख्या इलाज करवा रहे मरीजों के मुकाबले 4,17,694 अधिक है। उसने बताया, इलाज करवा रहे मरीजों की तुलना में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1.89 गुना अधिक है।
 
देश में एक दिन के भीतर रिकॉर्ड 4,40,000 से अधिक जांच की गई, इसके साथ अब तक देश में कोविड-19 की 1.6 करोड़ से अधिक जांच हो चुकी है।

मंत्रालय ने कहा, पहली बार सरकारी प्रयोगशालाओं ने रिकॉर्ड 3,62,153 नमूनों की जांच की। निजी प्रयोगशालाओं ने भी एक दिन में 79,878 नमूनों की जांच की।’ मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के कारण सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में भारत भी शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

पति से भरण-पोषण की हकदार नहीं है यह महिला, उच्च न्यायालय ने दिया यह अहम फैसला

पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह बने जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान

अगला लेख