shiv chalisa

36 कर्मचारियों के Covid-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद नोएडा में चैनल की बिल्डिंग सील

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2020 (18:03 IST)
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-16-ए स्थित एक चैनल में काम करने वाले 36 कर्मचारी 15 मई से 24 मई के बीच कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने उक्त चैनल के सेक्टर-16 ए स्थित कार्यालय को सील कर दिया।
 
जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि 15 मई को सेक्टर-16-ए स्थित उक्त चैनल में काम करने वाले दिल्ली निवासी एक कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।

उसके बाद उनके आसपास काम करने वाले 51 लोगों के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। इस जांच में 28 व्यक्ति संक्रमित पाए गए थे। उनमें 15 लोग नोएडा के रहने वाले थे, जबकि 13 लोग नोएडा से बाहर के रहने वाले थे।
 
उन्होंने बताया कि ये सभी कर्मचारी चैनल की इमारत की चौथी मंजिल पर काम करते थे। उक्त मंजिल को जिला प्रशासन द्वारा सेनिटाइज किया गया।

उन्होंने बताया कि 28 कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद, 267 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई थी तथा शिविर लगाकर 50 कर्मचारियों के नमूने लिए गए थे। 252 कर्मचारियों को घर पर पृथक किया गया था। उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्रतिदिन ली जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि 23 मई को चैनल में काम करने वाला एक और कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। उसके बाद 24 मई को आई जांच रिपोर्ट में उक्त संस्थान में काम करने वाले 6 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। ये कर्मचारी उक्त चैनल की दूसरी मंजिल पर काम करते थे।
 
उक्त चैनल के विभिन्न फ्लोर पर कोविड-19 संक्रमित मरीज पाए जाने की वजह से, वहां काम करने वाले लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उस बिल्डिंग को सोमवार को सील कर दिया गया। 
 
उन्होंने बताया कि वहां पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों के आवागमन को रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि सैनिटाइजेशन के बाद कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत ही उक्त कार्यालय को चलाने की अनुमति दी जाएगी।
 
वहीं चैनल के एक अधिकारी ने बताया कि जिस बिल्डिंग में कोविड-19 के संक्रमित कर्मचारी पाए गए हैं, उस बिल्डिंग को जिला प्रशासन द्वारा सील किया गया है।

पास में ही स्थित चैनल की दूसरी बिल्डिंग से चैनल को ऑन एयर किया जा रहा है। यहाँ स्थित विभिन्न मीडिया हाउस में काम करने वाले कई वरिष्ठ पत्रकार स्वत: ही घर पर पृथक हो रहे हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

नोएडा एयरपोर्ट को मिला सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस, उड़ानों की शुरुआत का रास्ता हुआ साफ

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

अगला लेख