Hanuman Chalisa

Corona virus: राजस्थान में 3 और लोगों की मौत, 36 नए मामले आए सामने

Webdunia
सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (12:38 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 3 और लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 36 नए मामले सामने आने से राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर सोमवार को 2,221 हो गई। राज्य में इस संक्रमण से कुल 44 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 24 लोगों की मौत जयपुर में हुई है।
ALSO READ: राजस्थान ने भी की प्लाज्मा थेरेपी की तैयारी, ICMR से हरी झंडी का इंतजार
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में सोमवार को 3 और लोगों की मौत के मामले सामने आए। इसके अलावा सोमवार सुबह 9 बजे तक राज्य में संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए जिनमें जयपुर में 9, झालावाड़ में 9, टोंक में 6, कोटा में 4 और जैसलमेर एवं भीलवाड़ा में 1-1 नया मामला शामिल है।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से बंद लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख