देश में Covid 19 के 37,148 नए मामले आए सामने, कुल 11,55,191 संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 21 जुलाई 2020 (11:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 37,148 मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 11,55,191 पर पहुंच गई जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 7,24,577 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक 1 दिन में 587 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 28,084 पर पहुंच गई है। देश में फिलहाल 4,02,529 लोग कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में हैं जबकि अब तक 7,24,577 लोग इससे उबर चुके हैं।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन : ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कामयाबी से क्या बदलेगा
मंत्रालय ने बताया कि अब तक 62.72 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार 6ठा दिन है, जब कोविड-19 के 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में हुई 587 मौतों में से, 176 लोग महाराष्ट्र से, 72 कर्नाटक से, 70 तमिलनाडु से, 54 आंध्रप्रदेश, 46 उत्तरप्रदेश से थे, वहीं पश्चिम बंगाल और दिल्ली में 35-35 लोगों की मौत हुई तथा गुजरात में 20, मध्यप्रदेश में 17 और जम्मू-कश्मीर में 10 लोगों की मौत हुई है।
ALSO READ: विश्व में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 1.44 करोड़ के पार
इसके अलावा राजस्थान में 9 लोगों की, पंजाब में 8, तेलंगाना में 7, हरियाणा और ओडिशा में 6-6, झारखंड में 4, उत्तराखंड में 3, त्रिपुरा और मेघालय में 2-2 तथा असम, गोवा, छत्तीसगढ़, केरल और पुडुचेरी में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख