Hanuman Chalisa

COVID-19 : काम शुरू होने से 380 श्रमिकों ने त्यागी घर वापसी की योजना

Webdunia
सोमवार, 11 मई 2020 (18:34 IST)
पुणे। पुणे से मध्यप्रदेश के लिए जाने वाली एक श्रमिक विशेष रेलगाड़ी के लिए 300 प्रवासी कामगारों ने रविवार को यात्रा के लिए रिपोर्ट नहीं की और उत्तराखंड जाने वाली रेलगाड़ी के लिए 80 श्रमिकों ने रिपोर्ट नहीं की। स्थानीय अधिकारियों ने दावा किया कि क्षेत्र में कई उद्योगों के फिर से खुलने के कारण ये सकारात्मक संकेत हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश जाने के लिए 1172 लोगों को अनुमति मिली थी लेकिन रेलगाड़ी खुलते समय तक दौंद स्टेशन पर 300 श्रमिकों ने रिपोर्ट नहीं की जिनमें अधिकतर एमआईडीसी इलाके में काम करते थे।

दौंद के तहसीलदार संजय पाटिल ने कहा, इन लोगों ने दावा किया है कि वे यात्रा नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें यहां के एमआईडीसी इलाके में काम मिल रहा है। वहां की कंपनियां भी जानती हैं कि श्रमिकों के जाने से उन्हें दिक्कत आएगी, इसलिए उन्होंने प्रोत्साहन राशि की पेशकश की गई है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को उत्तराखंड के लिए रवाना हुई एक रेलगाड़ी में भी 80 मजदूर सवार होने नहीं आए और उनमें से सभी ने दावा किया कि यहां काम शुरू हो गया है इसलिए उन्हें अपने गांव जाने की जरूरत नहीं है।

पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने कहा, वास्तव में यह सकारात्मक संकेत है। एमआईडीसी इलाके में उद्योगों को खोलना और गैर निषिद्ध क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की इजाजत देने से श्रमिकों के बीच सकारात्मक माहौल बना है। इसलिए वे रूकने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

पाटिल ने कहा कि अधिकारियों को प्रतीक्षा सूची के लोगों को बुलाना पड़ा ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि रेलगाड़ियां मंजूर क्षमता से कम पर नहीं चलें। मध्यप्रदेश की रेलगाड़ी में सवार नहीं होने वाले 300 मजदूरों में से एक ज्वाला प्रसाद ने कहा कि वह इसलिए रवाना नहीं हुए कि कुरमुख एमआईडीसी के संयंत्र में काम शुरू हो गया है जहां वह काम करता था।

उसने कहा, मैं यहां अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ दस वर्षों से रह रहा हूं। हमने श्रमिक विशेष रेलगाड़ी के लिए फॉर्म भी भरा लेकिन मेरी कंपनी में काम शुरू होने के कारण लौटने की योजना छोड़ दी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अगला लेख