Hanuman Chalisa

Vaccination: 24 घंटे में लगे 4.80 लाख टीके, कुल 178.90 करोड़ का हुआ वैक्सीनेशन

Webdunia
सोमवार, 7 मार्च 2022 (17:34 IST)
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देशभर में 4 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 178.90 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 4 लाख 80 हजार 144 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही सोमवार सुबह 7 बजे तक 178 करोड़ 90 लाख 61 हजार 887 कोविड टीके दिए जा चुके हैं।

ALSO READ: CoronaVirus India Update : देश में कोरोना के 5476 नए मरीज, 158 की मौत
 
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 4 हजार 362 नए मरीज सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 54 हजार 118 रह गई है। यह संक्रमित मामलों का 0.13 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत रही है।
 
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 9 हजार 620 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 23 लाख 98 हजार 95 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.68 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 6 लाख 12 हजार 926 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 77 करोड़ 34 लाख 37 हजार 172 कोविड परीक्षण किए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख