तेलंगाना में Covid 19 के 4446 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

Webdunia
शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (12:17 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों में इजाफा जारी है और 4,446 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.46 लाख के पार चली गई है। राज्य सरकार ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बारे में बताया। राज्य सरकार द्वारा दी गई 16 अप्रैल रात 8 बजे तक की जानकारी के अनुसार, 12 मरीजों की मौत होने के बाद, इस वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1809 हो गई है।

ALSO READ: कोरोना का कहर, भारत में 16.79 लाख एक्टिव मरीज, जानिए टॉप 3 राज्यों का हाल
 
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 598 मामले आए हैं। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि में 435 मामले और रंगारेड्डी में 326 मामले आए हैं। राज्य में इस महामारी के कुल मामले बढ़कर 3,46,331 हो गए हैं जबकि 1414 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ अब तक 3,11,008 मरीज ठीक हो चुके है। 

 
राज्य में फिलहाल 33,514 मरीजों का उपचार चल रहा है और शुक्रवार को 1.26 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है और अब तक कुल 1.14 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रति 10 लाख आबादी पर 3.11 लाख से अधिक की जांच हुई है। राज्य में मृत्यु दर 0.52 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 89.8 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर क्रमश: 1.2 प्रतिशत और 87.2 प्रतिशत है। एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में 16 अप्रैल को 24.51 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली जबकि 3.49 लाख से अधिक लोगों ने दूसरी खुराक ली। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख