Hanuman Chalisa

राजस्थान में 51 और कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 751

Webdunia
रविवार, 12 अप्रैल 2020 (13:10 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 और मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर रविवार सुबह 751 हो गई।
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सामने आए नए मामलों में 15 जयपुर, 8 जोधपुर, 1 जैसलमेर, 8 बीकानेर, 1 चूरू, 15 बांसवाडा, 2 हनुमानगढ़, और 1 सीकर का मामला है।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों दो इतालवी नागरिकों के अलावा 50 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। जयपुर में अब तक सबसे ज्यादा 316 मामले सामने आ चुके हैं।
 
उन्होंने बताया कि राजस्थान में ईरान से लाए गए 1,107 लोगों सहित 24,965 लोगों के नमूने लिए गए जिनमें 751 लोग संक्रमित पाये गये जबकि 22,701 लोगों की जांच रिपोर्ट में वे संक्रमित नहीं पाए गए। वहीं 1,513 लोगों के नमूने की जांच अभी की जा रही है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख