Hanuman Chalisa

इंदौर में 544 लोग कोरोना संक्रमित, अब तक 37 की मौत

Webdunia
बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (12:09 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 117 रोगियों में ‘कोविड-19’ संक्रमण पाए जाने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या 427 से बढ़कर 544 तक जा पहुंची गई है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 37 बताई जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बुधवार को बताया कि दिल्ली भेजे गए 1142 सैम्पलों में से मंगलवार को 200 सेम्पल इंदौर जिले के जांचे गए, जिसमें से 117 रोगियों में संक्रमण सामने आया है। इस प्रकार यहां संक्रमितों की संख्या 544 हो गई है।

डॉ. जड़िया के अनुसार सामने आ रहे नए मामले पुराने रोगियों के संपर्क में आए लोगों के ही हैं, जिन्हें पहले से ही एहतियातन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। लिहाजा अभी ये नहीं कहा जा सकता कि संक्रमण समाज के बीच फैल चुका है।

उन्होंने बताया सामने आ रहे रोगियों के संपर्कों में आए लोगों की जांच तेजी से की जा रही है, जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सकेगा। उन्होंने बताया कि 20 हजार से ज्यादा लोगों की प्राथमिक जांच की जा चुकी है। शहर में 100 से ज्यादा कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए जा चुके हैं। एहतियातन सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सीएमएचओ ने बताया कि अब तक प्रथम चरण में संक्रमण की चपेट में आए 39 रोगियों को पूर्णत: स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इसी क्रम में आज 20 अन्य इलाजरत संक्रमितों की भी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन्हें भी पूर्णत: स्वस्थ पाए जाने पर आज-कल में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख