Coronavirus: असम में कोविड संक्रमण के 590 नए मामले, 5 महीने में सबसे अधिक

Webdunia
गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (15:09 IST)
गुवाहाटी। असम में 5 महीने से अधिक समय बाद गुरुवार को 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के सबसे अधिक 590 मामले सामने आए। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि 4 दिन के अंतराल के बाद संक्रमण से 1 व्यक्ति की मौत भी हुई है। राज्य में 1 दिन पहले की तुलना में संक्रमण के मामलों में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बुधवार को संक्रमण के 434 मामले सामने आए थे।
 
नए मामले सामने आने के साथ ही अब राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 7,27,909 हो गई है। अब तक कुल 7,992 लोगों की महामारी से मौत हुई है। इनमें से 1,347 लोग एक से अधिक रोगों से ग्रस्त थे। उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 2,584 है। अब तक कुल 7,17,333 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। फिलहाल 2,584 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे के दौरान कुल 31,510 लोगों को कोविड-19 टीके लगाए गए। अब तक कुल 4.69 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

यूपी में पीएम मोदी की 3 सभाएं, अमेठी में अमित शाह और राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

अगला लेख