महाराष्ट्र में Coronavirus के 6,005 नए मामले, 177 की मौत, 74,318 मरीज इलाजरत

Webdunia
मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (21:39 IST)
प्रमुख बिंदु
मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोनावायरस के 6,005 के नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 63,21,068 हो गए जबकि 177 और संक्रमितों के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या 1,33,215 पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज 6,799 मरीज संक्रमण से उबरे भी हैं। उसने बताया कि महाराष्ट्र में 61,10,124 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जिसके बाद संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 74,318 रह गई है।

ALSO READ: केरल में ‘कोरोना टेंशन’, पॉजिटिविटी रेट 11.87 प्रतिशत, 24 घंटे में 23 हजार 676 नए मामले, 148 मौतें
 
विभाग ने एक बयान में बताया कि मुंबई में 291 नए मामले मिले और 3 संक्रमितों की मौत हुई है। विभाग के मुताबिक राज्य की राजधानी में कुल मामले 7,35,657 हो गए हैं और मृतक संख्या 15,911 पहुंच गई है। मुंबई मंडल में 844 नए मामले मिले और 21 संक्रमितों की जान गई है जिसके बाद कुल मामले 16,43,067 और मृतक संख्या 34,401 हो गई है, वहीं नासिक मंडल में 841 नए मामले आए हैं जिनसे से 717 अहमदनगर जिले में मिले हैं।

ALSO READ: CoronaVirus India Update : कम हुआ कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में मिले 30,549 नए संक्रमित, 38,887 रिकवर
 
पुणे मंडल में 2,245 मरीज मिले हैं जिनमें से 690 पुणे में, 595 सतारा और 544 सोलापुर जिलों में मिले हैं। कोल्हापुर मंडल में 1,747 नए संक्रमित मिले हैं जिनमें से 777 सांगली जिले के ग्रामीण हिस्सों में मिले हैं। औरंगाबाद मंडल में 62, लातूर मंडल में 214, अकोला मंडल में 32 और नागपुर मंडल में 20 नए मामले मिले हैं। विभाग ने बताया कि जलगांव और परभणी शहरों के साथ-साथ नंदुरबार, हिंगोली, यवतमाल, भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर जिलों ने मंगलवार को कोविड-19 का 1 भी मामला दर्ज नहीं किया गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख