Festival Posters

भारत में Coronavirus के नए स्वरूप एक्सबीबी 1.16 के मिले 610 मामले

Webdunia
सोमवार, 27 मार्च 2023 (23:44 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के नए स्वरूप एक्सबीबी 1.16 के 610 मामले सामने आए। देश में संक्रमण के मामलों में हालिया वृद्धि के लिए कोरोना के इसी नए स्वरूप को जिम्मेदार माना जा रहा है। इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इन्साकॉग) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इन आंकड़ों के अनुसार ये सभी मामले 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाए गए हैं।
 
आंकड़ों के मुताबिक नए स्वरूप के 610 मामले 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नमूनों की जांच में सामने आए हैं। इस स्वरूप के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में 164 और गुजरात में 164, तेलंगाना में 93, कर्नाटक में 86 पाए गए हैं। इन्साकॉग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में 2 नमूनों में नए स्वरूप एक्सबीबी 1.16 की पुष्टि हुई थी।
 
हाल में देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोनावायरस से संक्रमण के 1805 नए मामले मिले हैं जिसके बाद देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

रील का नशा शादाब जकाती पर पड़ा भारी, बच्ची को लेकर बनाई रील के चक्कर में लेनी पड़ी जमानत

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासत

अयोध्या में आराध्य और शिखर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, राम भक्त मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का कर रहे बखान

लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी, 32000 प्रतिभागी हुए शामिल, दिखा गर्ल्स पॉवर

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

अगला लेख